Skip to content

पिता से बगावत कर Monalisa Bhosle ने की Farhan से शादी, केरल के मंत्री भी हुए शामिल


पिछले साल प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान सुर्खियों में आईं मोनालिसा भोसले ने गुरुवार को केरल के एक मंदिर में अपने प्रेमी फरहान खान के साथ विवाह कर लिया। शादी के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने उन खबरों का जोरदार खंडन किया जिनमें उन्हें नाबालिग बताया जा रहा था। मोनालिसा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मैं 18 वर्ष की हूं और यह खबरें पूरी तरह फर्जी हैं।
उनके पति फरहान ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि यदि मोनालिसा 18 वर्ष से कम की होतीं, तो उनकी शादी का आधिकारिक पंजीकरण संभव ही नहीं होता। उन्होंने बताया कि उनकी मुलाकात छह महीने पहले एक फिल्म की कास्टिंग के दौरान हुई थी, जहां उन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया। इस शादी समारोह में केरल के शिक्षा मंत्री शिवनकुट्टी और सांसद रहीम सहित कई बड़े नेता भी शामिल हुए।
 

इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Full Song Aari Aari Out | 2026 का सबसे बड़ा पार्टी एंथम बना बॉम्बे रॉकर्स का रीमिक्स

मोनालिसा ने आरोप लगाया कि उनका परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था और उन पर किसी और से शादी करने का दबाव बना रहा था। स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब उन्हें थंपनूर पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज करानी पड़ी कि उनके पिता उन्हें जबरन वापस ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल यह जोड़ा केरल में ही रहने का विचार कर रहा है, क्योंकि मोनालिसा को यह जगह बेहद पसंद है और वह यहां अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *