Skip to content

Vikrant Messi Birthday: कभी गरीबी के कारण हुए थे दरकिनार, आज Bollywood में हैं Hit Machine


बॉलीवुड के अभिनेता विक्रांत मेस्सी आज यानी की 03 अप्रैल को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। विक्रांत मेस्सी ने अपने दम पर फिल्मी दुनिया में एक खास मुकाम हासिल किया था। विक्रांत के खुद के दोस्तों ने कभी उनकी गरीबी का मजाक बनाकर किनारा कर लिया था। लेकिन आज उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने दम पर स्टारडम हासिल किया। आज वह बॉलीवुड के हिट हीरों में गिने जाते हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर विक्रांत मेस्सी के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार

मुंबई में 03 अप्रैल 1987 में एक साधारण परिवार में विक्रांत मेस्सी का जन्म हुआ था। विक्रांत जैसे ही बड़े हुए तो उनका कला के प्रति प्रेम जागा। ऐसे में उन्होंने अभिनेता बनने का फैसला किया। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति कुछ खास नहीं थी, तो उन्होंने कई तरह के ऑड जॉब्स किए और कैफे में भी काम किया। लेकिन विक्रांत ने कभी अपने सपनों का पीछा नहीं छोड़ा। 

पहला ब्रेक

विक्रांत मेस्सी को साल 2007 में पहला ब्रेक मिला था। टीवी सीरियल ‘धूम मचालो धूम’ में उनको आमिर हसन नामक किरदार निभाने का मौका मिला। यहां से अभिनेता का करियर शुरू हो गया। इस सीरियल के बाद अभिनेता ने धरमवीर नामक एक और टीवी की कहानी में अपनी एक्टिंग का रंग जमाया। साल 2009 में विक्रांत मेस्सी की किस्मत में आया सीरियल ‘बालिका वधु’ और इस सीरियल ने उनको टीवी की दुनिया का जाना माना नाम बना दिया।

फिल्मी सफर

टीवी पर नाम कमाने के बाद अभिनेता ने फिल्मी दुनिया का रुख किया। साल 2013 में विक्रांत को पहला मौका मिला। इस दौरान विक्रांत मेस्सी को फिल्म ‘लुटेरा’ में दमदार किरदार निभाने का मौका मिला। इस फिल्म में रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा ने लीड रोल निभाया था। हालांकि यह फिल्म फ्लॉप हो गई, लेकिन विक्रांत के रोल को काफी सराहना मिली थी। फिर विक्रांत ने पिल्मों में काम जारी रखा और फिर ‘मिर्जापुर’ सीरीज आई।
मिर्जापुर सीरीज ने विक्रांत को ओटीटी की दुनिया का स्टार बना दिया। इसके बाद अभिनेता ने एक बाद एक हिट फिल्में दीं। हाल ही में विक्रांत ‘ओ रोमियो’ में नजर आए। इसके साथ ही विक्रांत मेस्सी के पास अभी 11 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स हैं, जोकि आने वाले समय में रिलीज होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *