LIVE Sarkari Naukri 2023: बिहार में 1.7 लाख से ज्यादा शिक्षक के पदों पर निकली भर्ती, जानिए कहां-कहां और निकली है भर्ती

HIGHLIGHTS
  1. एसएससी ने भी 10वीं, 12वीं पास के लिए वैकेंसी निकाली है
  2. बिहार में 1 लाख 70 हजार से ज्यादा पदों पर निकली है शिक्षक भर्ती
  3. यूपी पुलिस कांस्टेबल 52 हजार से ज्यादा पदों भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जल्द

Sarkari Naukri 2023 Live News Updates: कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी-टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) के 1558 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके तहत 1198 पदों पर MTS और 360 पदों पर सीबीआईसी और सीबीएन में हवलदार के पदों पर भर्तियां की जाएगी।

एजुकेशन डेस्क। Sarkari Naukri Live 2023: सरकारी नौकरी पाना आसान नहीं होता है। कड़ी मेहनत, लंबी तैयारी और धैर्य के बाद जाकर Govt Job हासिल होती है। ऐसे में, आपकी इस यात्रा को कुछ आसान बनाने के लिए आज, 06 जुलाई, 2023 को हम आपको Sarkari Naukri के कुछ ऑप्शन बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में जानकर आप अपने फील्ड और एजुकेशन क्वालिफिकेशन के मुताबिक अप्लाई कर सकते हैं। आइए डालते हैं एक नजर।

TS SSC Supplementary Result 2023 का हुआ एलान

 तेलंगाना 10वीं पूरक परीक्षा के नतीजे आधिकारिक साइट bse.telangana.gov.in पर रिलीज किए गए हैं। कैंडिडेट्स पोर्टल पर जरूरी डिटेल्स एंटर करके नतीजों की जांच कर सकते हैं।

4:40:14 PM
RPSC JLO Vacancy 2023: राजस्थान में जूनियर लीगल ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती

  राजस्थान लोक सेवा आयोग (Rajasthan Public Service Commission) ने जूनियर लीगल ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन की जांच करनी चाहिए।

3:28:17 PM
UP Police Bharti 2023: यूपी पुलिस ने भर्ती के संबंध में जारी की सूचना

 यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 52 हजार पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। इसी बीच कई अन्य पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस संबंध में यूपी पुलिस की ओर से सूचना भी जारी की गई है।

2:29:48 PM
CUET UG Result 2023: सीयूईटी यूजी रिजल्ट जल्द होगा जारी

 देश भर की सेंट्रल समेत अन्य भाग लेने वाली यूनिवर्सिटीज में यूजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए जल्द ही सीयूईटी एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी किया जाएगा।

1:47:16 PM
NLC Recruitment 2023: एनएलसी इंडिया में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती

 एनएलसी इंडिया लिमिटेड में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और डिप्टी जनरल मैनेजर समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। कुल 294 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

12:46:09 PM
BTSC Pharmacist Recruitment 2023: बिहार में फार्मासिस्ट के पदों पर निकली भर्ती

 बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने फार्मासिस्ट के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार 21 जुलाई, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

12:12:31 PM
ndia Post GDS Result 2023: जीडीएस रिजल्ट घोषित

 भारतीय डाक विभाग ने जीडीएस के पदों पर नियुक्ति के लिए परिणाम जारी कर दिए हैं। देश भर के भर के विभिन्न डाक सर्किल में 12 हजार के अधिक पदों पर भर्ती के लिए नतीजों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर की गई है।

11:41:09 AM
UPPSC PCS Main Exam 2023: यूपी पीसीएस मेंस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

 यूपी पीसीएस मेंस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रीलिम्स में सफल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

11:08:33 AM
UGC NET Answer Key 2023: यूजीसी नेट आंसर-की पर आपत्ति का आखिरी मौका कल

एनटीए कल यूजीसी नेट आंसर-की ऑब्जेक्शन विंडो को बंद कर देगा। अभी तक, जिन उम्मीदवारों ने आपत्ति नहीं हुई उठाई है तो वे ऐसा कर सकते हैं।

10:28:39 AM
CSIR UGC NET Result 2023: सीएसआईआर यूजीसी नेट परिणाम जल्द होगा जारी

  सीएसआईआर यूजीसी नेट परिणाम जल्द घोषित होने वाला है। नतीजों का एलान आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द किया जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक  

10:00:42 AM
RSMSSB Recruitment 2023: राजस्थान में नर्स के पदों पर निकली भर्ती

 राजस्थान में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) और नर्स (जीएनएम) के पदों पर भर्ती निकली है। नोटिफिकेशन के अनुसार एएनएम के 2058 पदों और नर्स के 1588 पदों समेत कुल 3646 पदों पर  भर्ती की जानी है। ज्यादा जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

9:14:01 AM
MHT CET Counselling 2023: बीटेक प्रोगाम में दाखिले के लिए जल्द करें आवेदन

  महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल आज, 07 जुलाई, 2023 को बीटेक और बीई प्रोगाम में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली काउंसिलिंग प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर देगा। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर जाकर फटाफट आवेदन कर दें।

8:50:07 AM
UPSSSC Recruitment 2023: असिस्टेंट अकाउंटेंट के पदों पर निकली भर्ती

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से लेखा परीक्षा एवं सहायक लेखाकार के पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है। कुल 530 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई 2023 से शुरू की जाएगी। ज्यादा जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

8:24:42 PM
Army Recruitment 2023: एनसीसी 55th स्पेशल एंट्री 2023 के लिए शुरू हुए आवेदन

 भारतीय सेना की ओर से नसीसी 55th स्पेशल एंट्री बैच अप्रैल 2024 के लिए भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती में अविवाहित महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी जो किसी भी स्ट्रीम से स्नातक पास हैं और एनसीसी के C सर्टिफिकेट होल्डर हैं वे इस भर्ती में भाग ले  सकते हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।   

5:32:57 PM
NEET UG Counselling 2023: नीट यूजी काउंसिलिंग जल्द होगी शुरू

 नीट यूजी काउंसिलिंग का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। यूजी और पीजी दोनों प्रोगाम के लिए जल्द ही आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।

5:00:01 PM
जल्दी-जल्दी बदलते हैं जॉब तो ध्यान रखें ये बातें

 प्रोफेशनल लाइफ में ग्रोथ के लिए कई बार कैंडिडे्टस जल्दी-जल्दी जॉब बदलते हैं। करियर के लिहाज से यह फैसला होता है सही या गलत जानने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

4:20:21 PM
UGC NET Answer key 2023: यूजीसी नेट आंसर-की रिलीज

 यूजीसी नेट आंसर-की रिलीज हो गई है। एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट पर उत्तरकुंजी पोर्टल पर रिलीज की है। अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।

3:53:17 PM
JSSC JMLCCE 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

  झारखण्ड मैट्रिक स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JMLCCE) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 3 अगस्त तक अप्लाई कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक

3:29:33 PM
VSSC Recruitment 2023: विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र ने इन पदों पर निकाली भर्ती

 विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) द्वारा साइंटिस्ट / इंजीनियर के कुल 61 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और यह 21 जुलाई (शाम 5 बजे) तक चलेगा। अभ्यर्थी इस डेट तक अप्लाई कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक

3:10:54 PM
RPSC JLO Vacancy 2023: आरपीएससी ने जूनियर लीगल ऑफिसर के पदों पर निकाली भर्ती

 राजस्थान लोक सेवा आयोग (Rajasthan Public Service Commission) ने जूनियर लीगल ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत, कुल 140 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

2:43:07 PM
Bihar Teacher Bharti 2023: बिहार में शिक्षक भर्ती नियमों में बदलाव पर भड़के अभ्यर्थी

 बिहार में शिक्षक भर्ती नियमावली में बदलाव किया गया है। इसके तहत, अब देश भर के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। बदले नियमों के चलते राज्य के युवा सड़कों पर हैं। वे, विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

2:30:01 PM
PSPCL AE Vacancy 2023: यहां असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती

 पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Punjab State Power Corporation Ltd) ने असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत, कुल 139 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ज्यादा जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

1:41:05 PM
मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में 466 ट्रेड अप्रेंटिसशिप पद रिक्त, जल्द करें अप्लाई

 मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में 466 ट्रेड अप्रेंटिसशिप पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती में 8वीं/ 10वीं/ आईटीआई पास उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 26 जुलाई निर्धारित है। अभ्यर्थी इस भर्ती में भाग लेने के लिए तय तिथियों में आवेदन कर सकते हैं। ट्रेड अप्रेंटिसशिप भर्ती 2023 की अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। 

12:54:16 PM
SSC CHSL Tier 2 2022: एसएससी सीएचएसएल टियर टू आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की लास्ट डेट आज

एसएससी सीएचएसएल टियर-2 2022 उत्तर कुंजी का लिंक 4 जुलाई को एक्टिव किया गया था। वहीं, आज इस आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की लास्ट डेट है। ज्यादा जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक   

12:12:21 PM
UGC NET Answer Key 2023: यूजीसी नेट जून आंसर-की का इंतजार आज हो सकता है खत्म

 नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) आज, 6 जुलाई को यूजीसी नेट जून 2023 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर सकता है। हालांकि, सटीक डेट की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर ही विजिट करना होगा। ज्यादा जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक

11:40:19 AM
UP Police Constable Bharti 2023: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

यूपी पुलिस कांस्टेबल के 52 हजार से ज्यादा पदों पर नियुक्ति के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी होने वाला है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

11:12:29 AM
AIIMS Bhubaneswar Recruitment 2023: एम्स भुवनेश्वर में निकली है भर्ती

 ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज भुवनेश्वर की ओर से ग्रुप बी एवं ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के जरिये कुल 775 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

11:07:16 AM
Bihar Teacher Bharti 2023: बिहार में 1 लाख 72 हजार शिक्षक भर्ती के लिए इस तारीख तक करें आवेदन

सरकारी शिक्षक बनने की राह देख रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। बिहार लोक सेवा आयोग ने 1 लाख 70 हजार 461 पदों पर टीचर्स की वैकेंसी निकली है। इसके तहत सेकेंडरी स्कूल में 32,916, हायर सेकेंडरी स्कूल में 57,602 और प्राइमरी स्कूल में 79,943 टीचर के पदों पर भर्तियां की जाएगी। बदले नियमों के मुताबिक, इन पदों के लिए देश भर के सभी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में यह भी अन्य कैंडिडेट्स के लिए भी अच्छा मौका है।

11:04:48 AM
SSC MTS Exam 2023: एसएससी ने इन पदों पर निकाली भर्ती

कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी-टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) के 1558 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके तहत 1198 पदों पर MTS और 360 पदों पर सीबीआईसी और सीबीएन में हवलदार के पदों पर भर्तियां की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *