UP Police Vacancy 2023 उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से इस सप्ताह कांस्टेबल सहित अन्य पदों के लिए होने वाली भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। अधिसूचना जारी होने के बाद अभ्यर्थी तय तिथियों में ऑनलाइन माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकेंगे। भर्ती में भाग लेने से पहले उम्मीदवार निर्धारित की गयी योग्यता अवश्य जांच लें।
UP Police Bharti 2023: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से कांस्टेबल सहित पुलिस विभाग में 62 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकाले जाने की घोषणा की गयी है। इस भर्ती के आने का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। पुलिस विभाग की ओर से भर्ती के लिए इस सप्ताह में नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही UPPRPB की ओर से आवेदन तिथियों को भी घोषित कर दिया जायेगा। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी आवेदन प्रक्रिया शुरू होने पर निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकेंगे।
UP Police Recruitment 2023: 62 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती
यूपी पुलिस विभाग की ओर से कांस्टेबल के अलावा एसआई के पदों पर भी भर्ती निकाले जाने की घोषणा की गयी है। कुल मिलाकर UPPRPB की ओर से 62,424 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली जाएगी। भर्ती पदों का विवरण निम्नलिखित है-
- कांस्टेबल: 52699 पद
- रेडियो संवर्ग: 2430 पद
- लिपिक संवर्ग: 545 पद
- कंप्यूटर ऑपरेटर: 927 पद
- सब इंस्पेक्टर (SI): 2469 पद
यह भी पढ़ें- UP Police Constable Bharti: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए होनी चाहिए ये योग्यता, पढ़ें डिटेल
UP Police Bharti 2023: पात्रता एवं मापदंड
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अलावा एसआई के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं एसआई पदों पर अप्लाई करने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। भर्ती के लिए विस्तृत जानकारी जल्द ही नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही साझा कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- UP Police Constable Bharti: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में कैसे होगा चयन, जानें सिलेक्शन प्रॉसेस